Search
Friday 26 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड ट्रैफकिंग मामले पर दिल्‍ली पुलिस को चार हफ्ते का समय दिया

सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड ट्रैफकिंग मामले पर दिल्‍ली पुलिस को चार हफ्ते का समय दिया
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बच्चों के अपहरण और चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पुलिस को तीन गायब बच्चों का पता लगाने और बच्चा चोरी गैंग की सरगना पूजा को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस को चार हफ्ते के भीतर इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, “चार हफ्ते का समय देता हूं, इस मामले में ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।” कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ढीली कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि बच्चा चोरी गैंग संगठित तरीके से बच्चों का अपहरण और खरीद-फरोख्त कर रहा है।
दिल्ली पुलिस पर बना दबाव
सुप्रीम कोर्ट के इस कदम से चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की उम्मीद जगी है। दिल्ली पुलिस अब दबाव में है कि वह तय समयसीमा में अपराधियों को पकड़े और गायब बच्चों को उनके परिवारों तक पहुंचाए।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *