Search
Monday 26 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

बेंगलुरु रोड शो में उत्तर प्रदेश को 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले

बेंगलुरु रोड शो में उत्तर प्रदेश को 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले
राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में बुधवार को आयोजित रोड शो में विभिन्न कंपनियों ने 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव दिए हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 15 कंपनियों ने निवेश को लेकर सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इन एमओयू से वैश्विक क्षमता केंद्र, इलेक्ट्रानिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव औद्योगिक एवं बिजनेस पार्क के क्षेत्र में प्राप्त हुए हैं। होराइजन (ब्लैकस्टोन) ने 10 हजार करोड़ रुपये, एंबेसी ने पांच हजार करोड़ रुपये, रहेजा-माइंडस्पेस रीट ने पांच हजार करोड़ रुपये, प्रेस्टीज ने 15 हजार करोड़ रुपये और सत्व डेवलपर्स ने चार हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। श्रीराम प्रापर्टीज ने भी राज्य में निजी औद्योगिक व व्यापारिक पार्क विकसित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

वहीं, एलजी, एओएन, मेटलाइफ, टेबलस्पेस समेत अन्य कंपनियों ने जीसीसी के क्षेत्र में निवेश को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उत्तर प्रदेश में जीसीसी टैलेंट डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए टीमलीज ने गैर वित्तीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का मकसद राज्य में प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता को मजबूत करना है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *