Search
Wednesday 10 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के भीतर फंसे लोगों तक अब तक पहुंचा नहीं जा सका

श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के भीतर फंसे लोगों तक अब तक पहुंचा नहीं जा सका
तेलंगाना में नगर कुरनूल जिले के दोमलापेंटा में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के भीतर फंसे लोगों तक अब तक पहुंचा नहीं जा सका है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए बचाव दल कई बार सुरंग के अंदर 12-13 किलोमीटर तक पहुंच गए थे। इसके बावजूद पानी और कीचड़ का बहाव बाधा बन गया। नगरकुर्नूल जिले के डोमलापेंटा के पास शनिवार को हुई इस घटना में सुरंग का एक हिस्सा गिर जाने के कारण एक दर्जन लोग घायल हो गए और दो इंजीनियर और छह श्रमिकों सहित आठ लोग सुरंग के अंदर फंस गए।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *