वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय शुक्ला ACS होम, शिवशेखर शुक्ला का जीएडी की जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत दो वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, वहीं एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ल को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, 1994 बैच के ही वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ल को अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें संस्कृति विभाग एवं आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान का प्रभार दिया गया है। साथ ही धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त दायित्व भी उनके पास रहेगा।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय शुक्ला ACS होम, शिवशेखर शुक्ला का जीएडी की जिम्मेदारी
May 07, 2026Kodand Garjanaमध्य प्रदेश0Like
Previous Postबंगाल में खूनी खेल, शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेआम गोली मारकर हत्या, मध्यग्राम में मची सनसनी
Next Postमध्य प्रदेश सरकार ने 4 हजार शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी
Related articles
-
नीमच में 6,000 करोड़ का जलविद्युत प्रोजेक्ट तैयार, मार्च 2027 से शुरू होगा बिजली उत्पादन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
-
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 6 साल की सेवा के बाद स्थायी सैनिक बनने का मिलेगा मौका, सरकार ने बदले नियम
-
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, विभिन्न राज्यों के कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुतियां
