Search
Wednesday 15 April 2026
  • :
  • :
Latest Update

सच बोलना कई लोगों को नहीं आ रहा रास”, BCCI के अंदर ही विरोध झेल रहे हैं गंभीर

सच बोलना कई लोगों को नहीं आ रहा रास”, BCCI के अंदर ही विरोध झेल रहे हैं गंभीर
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के रूप में 2 आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है. लेकिन इसके बावजूद गंभीर की आलोचना है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और गौतम गंभीर के साथी खिलाड़ी मुनाफ पटेल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के अंदर ही गंभीर दुश्मनों से लड़ रहे हैं.

बता दें कि गंभीर पर तमाम तरह के आरोप लगाए जाते हैं, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट भी शामिल है. कहा जाता है कि गंभीर के चलते दोनों दिग्गजों को मजबूरन टेस्ट से रिटायरमेंट लेनी पड़ी थी. तो आइए जानते हैं कि मुनाफ पटेल ने गंभीर को लेकर क्या कहा.

टीम इंडिया को गौतम गंभीर की जरूरत
टाइम्स ऑफ इंडिया के बॉम्बे स्पोर्ट्स एक्सचेंज पोडकास्ट पर बात करते हुए मुनाफ पटेल ने कहा, “याद रखिए, अगर गौतम गंभीर जैसे हेड कोच को हटाया जाता है, तो खिलाड़ियों को हैंडल करना और मुश्किल हो जाएगा. वह सच्चे इंसान हैं. वह सच को बिल्कुल वैसा ही बताते हैं और कई लोगों को यही पसंद नहीं हैं. गंभीर इकलौते इंसान हैं जो खिलाड़ियों को हैंडल कर रहे हैं. उनके अलावा किसी दूसरे कोच से खिलाड़ी हैंडल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें क्रिकेट पसंद है, पैसा नहीं.”

अंदर ही ‘दुश्मनों’ से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर
मुनाफ पटेल ने आगे बात करते हुए कहा, “अगर गंभीर 3 साल बाद भी हटते हैं, तो आप देखेंगे कि चीजें और उलझ जाएंगी, क्योंकि वह कंट्रोल कर सकते हैं. हर कोई जानता है कि अगर कुछ गलत होता है, तो उनके पास खिलाड़ियों को ड्रॉप करने की हिम्मत है. कोच के पास कंट्रोल होना चाहिए. वो दोस्त नहीं हो सकते हैं. अगर वह दोस्त हैं, तो आप सिस्टम खराब कर रहे हैं.”

मुनाफ ने आगे कहा, “डर होना चाहिए. इस बारे में सोचिए- गंभीर अपना काम करते वक्त कितने दुश्मन बना रहे हैं. कॉमेंट्री पैनल में 10 में से 8 लोग उनके खिलाफ हैं. 5 में से 4 सिलेक्टर्स उनके खिलाफ होंगे. लेकिन फिर भी वह अपना काम करते हैं.”




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *