राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नए साल में शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसकी शुरुआत के लिए संघ ने इंदौर को चुना है। तीन जनवरी की इंदौर के दशहरा मैदान में जय घोष कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगेेे। आयोजन मेें संघ सेे जुड़े मोहन भागवत के विचार भी सुनन को मिलेंगे।
इस कार्यक्रम में मालवा प्रांत के एक हजार स्वयंंसेवक जयघोष में हिस्सा लेंगे। उससे पहले 31 दिसंबर से तीन दिवसीय शिविर भी लगेगा। भागवत के समक्ष स्वयंसेवक अपनी प्रस्तुती देंगे। इसके लिए तैयारियांं शुरू हो गई है। गुरुवार को वादक कलाकारों ने मैदान पर इसका अभ्यास किया।यह कार्यक्रम मालवा प्रांत मेें पहली बार होगा। इसके बाद शताब्दी समारोह के अन्य आयोजन देश के दूसरे हिस्सों में होंगे।इस कार्यक्रम में इन्दौर महानगर के स्वयंसेवकों के परिवार भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाएंगे। जिनमें शिक्षाविद, उद्योगपति, चिकित्सक, प्रोफेशनल्स, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी आदि सम्मिलित रहेंगे। करीब 15 हजार लोग आमंत्रित किए जाएंगे। इंदौर मेें आठ माह पहले संघ की बड़ी बैठक हुई थी। इसमें इंदौर के आयोजन की रुपरेखा तय की गई थी। संघ ने बैठक में यह भी तय किया कि वर्षभर होने वाले आयोजन सादगी से मनाए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से संघ को मजबूत किया जाएगा।
संघ के शताब्दी वर्ष की शुरूआत होगी इंदौर से, जय घोष की तैयारियां शुरू
Dec 29, 2024Kodand Garjanaमध्य प्रदेश0Like
Previous Postन्यूयॉर्क में भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप का जीता खिताब
Next Postसीबीएसई व एनसीआरटी में शामिल हो कृषि विषय, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मांग
Related articles
-
यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर हूतियों का मिसाइल हमला, 5 मिसाइलें दागने का दावा; प्रधानमंत्री और मंत्री सुरक्षित
-
एमपी जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: नित्या की दोहरी सफलता, मेधांश और प्रणीत ने भी दर्ज की जीत
-
हत्या को गैर-इरादतन हत्या में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से कहा- ‘यह दयनीय स्थिति’
