Search
Tuesday 21 April 2026
  • :
  • :
Latest Update

रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट के लिए 2024 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अगले साल यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में 7 शहरों के 8 वेन्यू पर होगा। भारत के पांच वेन्यू पर टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। भारत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। श्रीलंका में तीन जगहों पर आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले खेले जाएंगे। श्रीलंका में आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो) और पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी) में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे।

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 29 दिन में 55 मैच खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। यदि पाकिस्तान नॉकआउट राउंड में एंट्री करता है तो मैच श्रीलंका में होंगे।

मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में 20 टीमों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। ग्रुप की हर टीम एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर-8 के दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *