भारत-श्रीलंका के 8 वेन्यू पर होंगे 55 मैच
आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। श्रीलंका और भारत की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा और 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड हैं। ग्रुप-ए में मौजूद भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को महामुकाबला खेला जाना है। टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान हैं। ग्रुप-सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में 7 शहरों के 8 वेन्यू पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 29 दिन में 55 मुकाबले खेले जाएंगे।
भारत-श्रीलंका के 8 वेन्यू पर होंगे 55 मैच
Nov 25, 2025Kodand Garjanaखेल0Like
Previous Postदिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट' सम्मेलन
Next Postरोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
Related articles
-
यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर हूतियों का मिसाइल हमला, 5 मिसाइलें दागने का दावा; प्रधानमंत्री और मंत्री सुरक्षित
-
एमपी जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: नित्या की दोहरी सफलता, मेधांश और प्रणीत ने भी दर्ज की जीत
-
हत्या को गैर-इरादतन हत्या में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से कहा- ‘यह दयनीय स्थिति’
