Search
Sunday 21 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

पाकिस्‍तान से भारत आए 68 हिन्‍दू श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

पाकिस्‍तान से भारत आए 68 हिन्‍दू श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी
पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के 68 हिन्‍दू श्रद्धालुओं का एक दल कल प्रयागराज पहुंचा और संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उत्‍तर प्रदेश के सूचना विभाग ने बताया है कि श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्‍वती के पवित्र संगम पर धार्मिक अनुष्‍ठान किए और पूजा-अर्जना की। दल के साथ आये महंत रामनाथ ने कहा कि ये श्रद्धालु पहले हरिद्वार गए और महाकुंभ आने से पहले अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित कीं।
मीडिया से बातचीत में श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में शामिल होने को लेकर द्रुत गति से वीजा जारी करने के लिये भारत सरकार के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। श्रद्धालुओं ने महाकुंभ के आयोजन की सराहना की और विभिन्‍न शिविरों में जाने तथा कई धार्मिक गुरुओं से मिलने के उत्‍साह को साझा किया। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त कि भारत सरकार पाकिस्‍तान के श्रद्धालुओं को वीजा देती रहेगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *