Search
Tuesday 12 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

केन्द्रीय चुनाव समिति ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रामनिवास रावत एवं बुधनी विधानसभा से रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश में होने वाले दो विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। केन्द्रीय चुनाव समिति ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रामनिवास रावत एवं बुधनी विधानसभा से रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। तेरह नवम्बर को मतदान और 23 नवम्बर को मतगणना होगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *