Search
Sunday 19 April 2026
  • :
  • :
Latest Update

केन्‍द्रीय बजट 2024-25 के बाद नई दिल्‍ली में कल आयोजित हो रहे सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली : सोमवार, जुलाई 29, 2024/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

यह सम्मेलन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण और इस प्रयास में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा को प्रस्तुत करना है।

उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, थिंक टैंक आदि से 1000 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से इस सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि अन्‍य लोग देश और विदेश में स्थित विभिन्न सीआईआई केंद्रों के माध्‍यम से जुड़ेंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *