बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आज सुबह मुंबई में अपने आवास पर रिवॉल्वर की गोली से घायल हो गए। यह घटना आज सुबह चार बजकर 45 मिनट पर हुई जब वे कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। अपनी लाइसेंस वाली रिवॉल्वर दराज में रखते समय रिवॉल्वर हाथ से गिर जाने से चली गोली उनके पैर में लग गई। गोविंदा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उनके पैर से गोली निकाल दी है और अब वे खतरे से बाहर हैं।
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर की गोली लगने से घायल हुए
Oct 01, 2024Kodand Garjanaदेश विदेश0Like
Previous Postकेंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने लखनऊ में ‘रोजगार सृजन और श्रम सुधारों पर आयोजित क्षेत्रीय बैठक’ का उद्घाटन किया
Next Postडॉक्टर बीमार मानवता को उपचार प्रदान करते हैं और केवल वे ही जीवन और मृत्यु के बीच अंतर कर सकते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु