Search
Saturday 9 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

अमित शाह ने PM मोदी के रिकॉर्ड पर बांधे तारीफों के पुल, बताया देश सेवा का अनोखा मील का पत्थर

अमित शाह ने PM मोदी के रिकॉर्ड पर बांधे तारीफों के पुल, बताया देश सेवा का अनोखा मील का पत्थर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8931 दिन का कार्यकाल पूरा कर सबसे लंबे समय तक शासन करने का नया रिकॉर्ड बनाया है. इसको लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी तारीफ की है. शाह ने कहा कि उनके कार्यकाल ने विकास की पहल, जनकल्याण के उपायों और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करके भारत को एक नया रूप दिया है.

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
अमित शाह ने एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने कहा कि मोदी जी की दशकों की सेवा ने अपने आप में एक युग का निर्माण किया है. चाहे वह गरीबों को उनके अधिकार दिलाना हो, या विकास में नए कीर्तिमान स्थापित करना हो. वैश्विक मंचों पर देश का गौरव बढ़ाना हो, मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है.

उन्होंने कहा कि इस नए भारत के निर्माण के लिए जीवन भर की कोशिशों की जरूरत थी. पीएम मोदी ने वह कोशिश की है. 24 साल से भी ज्यादा समय तक बिना एक भी छुट्टी लिए देश और उसके लोगों की सेवा करना उनके अटूट समर्पण का ही प्रमाण है. इसी वजह से उन्हें लोगों से इतना अभूतपूर्व स्नेह मिला. तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर. लोगों का उन पर भरोसा, स्नेह और समर्थन हर गुजरते दिन के साथ और भी बढता गया. वह भारत के सच्चे प्रधानसेवक हैं.

सबसे ज्यादा दिन तक शासन करने वाले नेता बने मोदी
पीएम मोदी देश के सबसे ज्यादा शासन करने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है. गुजरात के मुख्यमंत्री और पीएम के तौर पर उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में 8,931 दिन पद पर बिताए. इस तरह चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. यह उपलब्धि मोदी के दशकों लंबे नेतृत्व और लगातार जनसेवा को रेखांकित करती है. वह आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने अपनी पार्टी को 2014, 2019, और 2024 में तीन लोकसभा चुनावों में जीत दिलाई. मार्च में पीएम मोदी के यूट्यूब पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर पूरे हो चुके हैं. वह दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं. इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोवर हैं.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *