Search
Friday 26 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
बोकारो जिले के बिरहोरडेरा जंगली क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस और सुरक्षाबल इलाके में नक्सल विरोधी छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मुठभेड़ में भाकपा माओवादी के नक्सलियों से लोहा लेते हुए कोबरा-209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ क्षेत्र में हुई है, जहां इसी साल अप्रैल महीने में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस की गोलीबारी में कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *