पाकिस्तान से भारत आए 68 हिन्दू श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के 68 हिन्दू श्रद्धालुओं का एक दल कल प्रयागराज पहुंचा और संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग ने बताया है कि श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर धार्मिक अनुष्ठान किए और पूजा-अर्जना की। दल के साथ आये महंत रामनाथ ने कहा कि ये श्रद्धालु पहले हरिद्वार गए और महाकुंभ आने से पहले अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित कीं।
मीडिया से बातचीत में श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में शामिल होने को लेकर द्रुत गति से वीजा जारी करने के लिये भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने महाकुंभ के आयोजन की सराहना की और विभिन्न शिविरों में जाने तथा कई धार्मिक गुरुओं से मिलने के उत्साह को साझा किया। उन्होंने आशा व्यक्त कि भारत सरकार पाकिस्तान के श्रद्धालुओं को वीजा देती रहेगी।
पाकिस्तान से भारत आए 68 हिन्दू श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी
Feb 07, 2025Kodand Garjanaधर्म रहस्य0Like
Previous Post5 साल में पहली बार रिजर्व बैंक ने इतनी घटाई रेपो रेट
Next Postकर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने चालू वित्त वर्ष में अब तक पांच करोड़ से अधिक दावों का निपटान किया
Related articles
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना
-
भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें
-
तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
