Search
Tuesday 15 September 2026
  • :
  • :
Latest Update

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का महाकाल मन्दिर के महानिर्वाणी अखाड़े के संत समाज ने स्वागत कर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना की। पूजन-अर्चन के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के संत समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा उनकी धर्म-पत्नी सीमा यादव का स्वागत कर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री को महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि तथा संत समाज ने महाकाल भगवान की रजत जड़ित प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, विशाल राजौरिया, संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी तथा प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *