Search
Friday 31 July 2026
  • :
  • :
Latest Update

इस श्रावण-भादौ मास के सातवे सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलेगी

इस श्रावण-भादौ मास के सातवे सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलेगी। भगवान महाकाल सात स्वरूप में दर्शन देंगे। शाही सवारी में पालकी में चंद्रमौलेश्वर, गजराज पर मन महेश, गरूड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी रथ पर उमा महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद, घटाटोप तथा सप्तधान्य मुखारविंद रहेंगे। पालकी दोपहर चार बजे पूजन पश्चात नगर भ्रमण पर निकलेगी।

कलेक्टर सह महाकाल मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष नीरजकुमार सिंह ने इस संबंध में आज बताया कि सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भगवान को गार्ड ऑव ऑनर दिया जाएगा। यहां से पुलिस बैण्ड की सुमधुर धुन पर बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *