उमंग सिंगार ने किया बड़ा खुलासा, सौरभ के पास किस मंत्री का पैसा खोल दिए कई राज
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा प्रकरण में मध्य प्रदेश की सियासत गर्म है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार विपक्ष के निशाने पर है. अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व परिवहन मंत्री और बीजेपी नेता गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने परिवहन घोटाला मामले में चल रही जांच पर सवाल उठाते हुए कहा, “आखिर क्यों सौरभ शर्मा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद भी डायरी में छिपे नाम सामने नहीं आ रहे हैं.”
उमंग सिंघार ने पूछा कि जांच में लीपापोती कर आखिर किसे बचाने की कोशिश हो रही है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन की बात करते हैं. क्या मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू नहीं होती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव सौरभ शर्मा प्रकरण में हाथ डालने से क्यों डर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन घोटाला 2019 से 2024 के बीच का. घोटाले में पूर्व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं.
उमंग सिंगार ने किया बड़ा खुलासा, सौरभ के पास किस मंत्री का पैसा खोल दिए कई राज
Feb 16, 2025Kodand Garjanaमध्य प्रदेश0Like
Previous Postदेश के विभिन्न-भागों में बनने वाले वस्त्रों में झलकती है भारत की सांस्कृतिक-विविधताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next Postरायपुर के डूंडा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय में शामिल हुए
Related articles
-
यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर हूतियों का मिसाइल हमला, 5 मिसाइलें दागने का दावा; प्रधानमंत्री और मंत्री सुरक्षित
-
एमपी जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: नित्या की दोहरी सफलता, मेधांश और प्रणीत ने भी दर्ज की जीत
-
हत्या को गैर-इरादतन हत्या में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से कहा- ‘यह दयनीय स्थिति’
