Search
Monday 23 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

टीम इंडिया के ‘गब्बर’ शिखर धवन ने 40 की उम्र में कर ली दूसरी शादी

टीम इंडिया के ‘गब्बर’ शिखर धवन ने 40 की उम्र में कर ली दूसरी शादी
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. वह अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन मं बंध गए.आयरलैंड की रहने वाली सोफी और धवन लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. अब शनिवार (21 फरवरी) को धवन और सोफी शाइन की शादी की खबर सामने आई.

बता दें कि धवन ने पहली शादी 2012 में की थी. उस वक्त उन्होंने बॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी. दोनों की शादी 9 साल तक ही चल सकी. 2021 में दोनों के अलग होने की खबर आई. फिर दो साल बाद यानी 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए.

2 साल से कर रहे थे डेट
कथित तौर पर शिखर धवन और सोफी शाइन बीते करीब 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. 2024 में दोनों के डेटिंग की खबर सामने आई. फिर 2025 में लगभग दोनों का रिश्ता कंफर्म हो गया था. अब 2026 में दोनों ने शादी करके इस रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है.
कौन हैं शिखर धवन की दूसरी दुल्हनिया?

अगर आप भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं कि आखिरी धवन की दुल्हनिया आखिर कौन हैं? तो आपको बता दें कि सोफी कथित तौर पर पेशे से एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी ने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन की है. इसके बाद उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की. बताया जाता है कि सोफी ने अबू धाबी UAE में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम किया है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *