Search
Saturday 20 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

मलाइका अरोड़ा ने इटली में नए बॉयफ्रेंड संग सेलिब्रेट किया था वैलेंटाइन डे

मलाइका अरोड़ा ने इटली में नए बॉयफ्रेंड संग सेलिब्रेट किया था वैलेंटाइन डे
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में छाई हुई है. दरअसल नेटिजन्स को लग रहा है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब एक्ट्रेस आगे बढ़ चुकी हैं और उनकी लाइफ में नए प्यार ने दस्तक भी दे दी है. दरअसल मलाइका की एक मिस्ट्री मैन संग तस्वीर रेडिट पर वायरल हो रही है. जिसके बाद नेटिज़न्स कयास लगा रहे हैं कि बॉलीवुड दीवा ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ इटली में वैलेंटाइन डे मनाया था?

मलाइका ने मिस्ट्री मैन संग इटली में मनाया वैलेंटाइन?
बता दें कि एक रेडिटर ने मलाइका की मिस्ट्री मैन के साथ एक फोटो शेयर की है और लिखा है, “ट्रेवी फाउंटेन पर मलाइका का वैलेंटाइन?? 14 फरवरी को ट्रेवी फाउंटेन पर मलाइका अरोड़ा को उनके (नॉट सो) लिटिल बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया…” फोटो में, मिस्ट्री मैन को मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के सामने मलाइका के साथ सेल्फी लेते देखा जा सकता है. हालांकि, कई रेडिटर्स ये भी कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है ये फोटो किसी पीआर स्टंट के लिए बनाई गई हो. वहीं मलाइका ने इस फोटो को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

पिछले साल मिस्ट्री मैन संग वायरल हुई थी वीडियो
पिछले साल, मुंबई में एक कॉन्सर्ट में शामिल होने के दौरान मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ बातचीत करती दिख रही थीं. इस क्लिप ने तुरंत गॉसिप फैला दी, थी और उनके रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ा दी थी. कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ने दावा किया कि मलाइका संग नजर आये मिस्ट्री मैन 33 साल के डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता हैं.हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है.

मलाइका ने मिस्ट्री मैन को लेकर तोड़ी थी चुप्पी
वहीं इस साल की शुरुआत में, नम्रता ज़कारिया शो पर एक चैट के दौरान, मलाइका ने उस मिस्ट्री मैन के बारे में चुप्पी तोड़ी थी और कहा था, “लोगों को बात करना पसंद है. अगर आपको किसी के साथ देखा जाता है, तो आप बाहर जाते हैं, और यह एक बड़ी चर्चा बन जाती है. मैं सच में बेवजह बातचीत को ज़्यादा हवा नहीं देना चाहती. मैं ऐसा नहीं करना चाहती क्योंकि इसका कोई मकसद नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा यकीन करो, हर बार जब मैं बाहर निकली हूं, चाहे वह कोई पुराना दोस्त हो, गे दोस्त हो, शादीशुदा दोस्त हो, पुराना दोस्त हो, मैनेजर हो या कोई और, मैं तुरंत उस इंसान से जुड़ जाती हूं. हम इस पर हंसे और मज़ाक किया. मेरी मां ने मुझे फ़ोन किया और पूछा, ‘यह अब कौन है, बेबी? वे किसके बारे में बात कर रहे हैं?’ यह बस मज़ाक की बात हो गई है.”




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *