Search
Wednesday 28 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

रामपुर ने फिर लहराया परचम, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर और बरेली भी Top-3 में

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों और जनशिकायतों के निस्तारण की निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई 2026 की रैंकिंग में रामपुर ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शाहजहांपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर रहे।

रामपुर ने 10 में से 9.58 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। जिले में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से 59 योजनाओं और कार्यक्रमों की निगरानी की गई, जिनमें 56 को ए ग्रेड मिला। विभिन्न विभागों में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने और जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण से जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा।

वहीं शाहजहांपुर ने 9.43 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिले में विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ ही सीएम डैशबोर्ड के जरिए मिलने वाली शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया।

बरेली 9.40 अंक के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। अधिकारियों के अनुसार, जनशिकायतों के समाधान, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के चलते तीनों जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अंबेडकरनगर चौथे, मैनपुरी पांचवें और आजमगढ़ छठे स्थान पर रहे। वहीं महाराजगंज सातवें, बुलंदशहर और बागपत संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे। लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर-सोनभद्र भी शीर्ष जिलों में शामिल रहे।

लगातार बेहतर रैंकिंग से यह संकेत मिलता है कि जिलों में जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, विकास योजनाओं की निगरानी और प्रशासनिक जवाबदेही पर विशेष जोर दिया जा रहा है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *