Search
Thursday 5 November 2026
  • :
  • :
Latest Update

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कनास्‍किस्स में जी-7 शिखर बैठक में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कनास्‍किस्स में जी-7 शिखर बैठक में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कनाडा के कनास्‍किस्स में जी-7 शिखर बैठक में शामिल होंगे। जी-7 शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री लगातार छठवीं बार भाग ले रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर कनाडा की दो दिन की यात्रा के दौरान श्री मोदी शिखर बैठक से अलग कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

प्रधानमंत्री जी-7 और आमंत्रित देशों के नेताओं तथा अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इनमें ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार विशेष रूप से एआई ऊर्जा तथा क्‍वांटम से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *