Search
Wednesday 24 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

पहलगाम में आतंकियों की गोली का निशाना बने रायपुर के दिनेश मिरानिया को अंतिम विदाई

पहलगाम में आतंकियों की गोली का निशाना बने रायपुर के दिनेश मिरानिया को अंतिम विदाई
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मृत समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया अग्रवाल को अंतिम विदाई देने शहर के लोग उमड़ पड़े। मारवाड़ी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दिनेश का पार्थिव शरीर को बुधवार रात 9.30 बजे के करीब निवास स्थान लाया गया था। पार्थिव शरीर को देखते ही स्वजन फूट- फूटकर रो पड़े। यह देखकर मोहल्लेवासी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। बेटा शौर्य, बेटी लक्षिता बदहवास से हो गए। पत्नी नेहा बेहोश हो गई। जैसे-तैसे रिश्तेदारों ने संभाला।
अंतिम दर्शन करने के लिए पार्थिव शरीर को बाक्स में रखा गया था। निवास के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। इससे पूर्व एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत और अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *