Search
Sunday 24 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा
क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणाएं की हैं। भाटापारा विकासखंड के ग्राम करहीबाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को सांस्कृतिक भवन, सड़कों के जाल और स्कूली भवनों के निर्माण की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इन घोषणाओं से न सिर्फ करहीबाजार बल्कि आसपास की कई ग्राम पंचायतों में भी विकास के नए मार्ग खुलेंगे।

ग्राम करहीबाजार के विकास के लिए विशेष रूप से अधोसंरचना और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहाँ सर्व समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों हेतु 25 लाख रुपये की लागत से एक भव्य सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों की सुविधा के लिए सुकालू के घर से लेकर सिद्ध बाबा मार्ग तक 25 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड बनाई जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने हायर सेकेंडरी स्कूल करहीबाजार के साथ-साथ कोदवा में भी नए स्कूल भवनों के निर्माण की घोषणा की है, जिससे स्थानीय छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

करहीबाजार के अलावा मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी लाखों रुपये के विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। इसके तहत ग्राम विटकुली में 20 लाख रुपये की लागत से मांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत कोठमी, ग्राम पंचायत मोपका, ग्राम पंचायत कोनी, ग्राम पंचायत बोरसी, ग्राम पंचायत कोदवा, ग्राम पंचायत पाटन और ग्राम पंचायत रामपुर में 10-10 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इन घोषणाओं के बाद भाटापारा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, भवन और शिक्षा के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने से गांवों की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीणों की राह आसान होगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *