Search
Wednesday 4 November 2026
  • :
  • :
Latest Update

MP में सियासत तेज, CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तीखा निशाना

मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आगर-मालवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के आगामी मध्य प्रदेश दौरे को लेकर कांग्रेस पर भी तीखे सवाल उठाए।

सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जनता के बीच लंबे अंतराल के बाद आते हैं और उन्होंने राहुल गांधी के परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और उसके नेताओं के राजनीतिक रिकॉर्ड को अच्छी तरह जानती है।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के चुनावी सफर का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी परिवार के नेताओं ने दिल्ली से चुनाव लड़ने के बजाय अलग-अलग क्षेत्रों को चुनावी मैदान बनाया। उन्होंने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा कि अगर रास्ते में समुद्र नहीं आता तो वे अरब में चुनाव लड़ने चले जाते।

सीएम यादव ने राहुल गांधी पर न्यायपालिका और सेना के मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी के लिए ‘पप्पू’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए तीखा राजनीतिक तंज कसा। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश आ रहे हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन उन्हें प्रदेश में आकर माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग और तेज होने के संकेत हैं। खास तौर पर राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर कार्यक्रम को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी बढ़ती नजर आ रही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *