मालदीव के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की
मालदीव के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मालदीव की पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला कर रहे हैं। इस दौरान श्री बिरला ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि मालदीव के साथ संबंध भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन सागर का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि भारत अपने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है और इस संबंध में संसद में एक विशेष चर्चा का भी आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को संसद द्वारा अपने कामकाज में अपनाई गई डिजिटल तकनीक से भी अवगत कराया।
मालदीव के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की
Feb 11, 2025Kodand Garjanaराजधानी0Like
Previous Postप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Next Postनई दिल्ली में शुरू होगा भारत ऊर्जा सप्ताह-2025
Related articles
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के खातों में अंतरित किए ₹317.86 करोड़, रबी 2025-26 के 16.70 लाख किसान आवेदनों को मिलेगा लाभ
-
छत्तीसगढ़ में पंडवानी कलाकारों को CM साय की बड़ी सौगात, 70 दलों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये; तीजन बाई के नाम पर होगा लोककला अलंकरण
-
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, 30 अक्टूबर को खाते में आएंगे ₹2,000; तुरंत पूरी करें e-KYC
