Search
Saturday 9 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

लोक सभा अध्यक्ष और सांसदों ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा में विपक्ष के नेता, राहुल गांधी; राज्य सभा में विपक्ष के नेता, मल्लिकार्जुन खरगे; संसद सदस्यों और पूर्व सदस्यों ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव, पी.सी. मोदी ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदिरा गांधी के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन ने 19 नवंबर 1987 को संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में किया था।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *