Search
Saturday 9 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

कर्नाटक में सियासी खींचतान के बीच ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी

कर्नाटक में सियासी खींचतान के बीच ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी
कर्नाटक में चल रही सत्ता की खींचतान के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हाईकमान ने मुझे और डीके शिवकुमार दोनों को मिलने के लिए कहा है. इसलिए मैंने उन्हें नाश्ते पर बुलाया है. जब वे आएंगे, तब इसी मुद्दे पर चर्चा होगी. हाईकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसे मानेंगे, आज भी यही कह रहा हूं और कल भी यही कहूंगा. उन्होंने भी कहा था कि हाईकमान का फैसला सभी को स्वीकार होगा.

सिद्धारमैया ने संकेत दिए कि यदि हाईकमान बुलाता है, तो वे दिल्ली भी जाएंगे. संभावना है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कल (29 नवंबर, 2025) बेंगलुरु में आमने-सामने बातचीत कर सकते हैं.

विवाद के बीच सिद्धारमैया के बेटे ने दिया बयान
राज्य में सत्ता को लेकर जारी विवाद के बीच कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा, “पार्टी हाईकमान की ओर से मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. अगर ऐसा कुछ होना होगा तो वे हमें बुलाकर बात करेंगे. कुछ लोग कह रहे हैं कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने भी ये कहा है कि वे हाईकमान के फैसले का पालन करेंगे. हाईकमान ने कहा कि वे दोनों को बुलाकर बात करेंगे, इसलिए इसमें किसी तरह का कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.”

जब यतींद्र सिद्धारमैया से पूछा गया कि कर्नाटक में वोक्कालिगा समुदाय डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहा है, इस पर उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में पहले ही कह चुका हूं कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह हमारी पार्टी तय करेगी. बाहर के किसी भी व्यक्ति को इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.”

मुख्यमंत्री पद के विवाद पर डीके शिवकुमार ने दिया बयान
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “मैं निश्चित रूप से दिल्ली जाऊंगा. वह हमारे लिए मंदिर की तरह है. कांग्रेस का एक लंबा इतिहास रहा है और दिल्ली हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी. जब वे मुझे, पार्टी के नेताओं और मुख्यमंत्री को बुलाएंगे, हम जरूर वहां जाएंगे.”




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *