Search
Tuesday 13 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

जयपुर में मिले HMP वायरस के दो मरीज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

 

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) की एंट्री हो गई है। यहां दो मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों मरीजों की हालत में सुधार है। 70 वर्षीय पुरुष मरीज को सात दिन पहले अन्य किसी बीमारी के कारण भर्ती किया गया था। इसी प्रकार 50 वर्षीय महिला मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से आइसीयू में भर्ती किया गया। दोनों मरीजों के सैंपल एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एडवांस लेब में भेजे गए। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *