Search
Saturday 7 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

जाल सभागृह में सफाई मित्रों संग महापौर सहित नगर के जनप्रतिनिधि सुनेंगे प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

जाल सभागृह में सफाई मित्रों संग महापौर सहित नगर के जनप्रतिनिधि सुनेंगे प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को देशवासियों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 127वीं कड़ी होगी।

इंदौर में इस अवसर पर नगर निगम की ओर से जाल सभागृह में विशेष आयोजन किया जा रहा है, जहां शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित इंदौर नगर के भाजपा के जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्र सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ होगा। इस आयोजन का उद्देश्य सफाई मित्रों और नगर के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक बातों से जोड़ना और स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता को और सशक्त बनाना है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *