Search
Wednesday 18 November 2026
  • :
  • :
Latest Update

इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का शंखनाद, 32 देशों के 145 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 का किया शुभारंभ, स्नूकर और बिलियर्ड्स अकादमी के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के रूप में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को यशवंत क्लब में IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया। भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनिया के 32 देशों के 145 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी और दिग्गज बिलियर्ड्स खिलाड़ी गीत सेठी के साथ टेबल पर पहुंचकर ओपनिंग शॉट भी लगाया। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने आए देश-विदेश के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि इंदौर में इस स्तर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

खेल अकादमी के लिए सरकार देगी जमीन
मुख्यमंत्री ने खेलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में बिलियर्ड्स और स्नूकर अकादमी की स्थापना के लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराने को तैयार है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी खेल संगठनों के साथ चर्चा कर उपयुक्त भूमि तलाशेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी खेलों को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

तीन दिन में दो अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में तीन दिनों के भीतर दो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना प्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि है। इंदौर में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के बाद 19 नवंबर से भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी प्रस्तावित है। इससे प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों को गति मिलेगी।

खेलों को शिक्षा से जोड़ने पर भी जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। नई शिक्षा नीति के माध्यम से खेलों को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे देश के भविष्य के खिलाड़ी तैयार करते हैं। उनके सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

यह चैंपियनशिप 21 नवंबर तक इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में कुल 40 हजार अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि रखी गई है। विश्वस्तरीय खिलाड़ियों




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *