Search
Sunday 19 April 2026
  • :
  • :
Latest Update

धान खरीदी, टूट गए सारे रेकॉर्ड, डेप्युटी सीएम ने कहा- सरकार किसानों के हित में कर रही फैसला

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी के सभी रेकॉर्ड टूट गए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को बताया कि इस बार राज्य में धान की रिकॉर्ड खरीद हुई है। इसके अलावा, उन्होंने नगर निगम चुनाव और राम वनगमन पथ समेत कई मुद्दों पर जानकारी दी। अरुण साव ने कहा कि राज्य में 1.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जो अब तक सबसे अधिक है। यह उपलब्धि बताती है कि राज्य की विष्णु देव साय सरकार किसानों के हित में समर्पित है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी धान खरीदी को लेकर शुरू से ही भ्रम फैला रही थी और झूठ बोलने का काम कर रही थी। रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी कांग्रेस के अफवाहों का करारा जवाब है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से छत्तीसगढ़ का नाम देश और दुनिया में खेती में आगे बढ़ रहा है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *