Search
Monday 17 August 2026
  • :
  • :
Latest Update

छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने में अटल जी का अहम योगदान, सुशासन और अंत्योदय सरकार की प्राथमिकता : CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना ने छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी थी। आज छत्तीसगढ़ सुशासन, विकास और अंत्योदय की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी का सपना था कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उनकी इसी सोच को राज्य सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के साथ ही प्रदेश में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की विचारधारा में राष्ट्र प्रथम और जनसेवा सर्वोपरि थी। छत्तीसगढ़ सरकार उनके आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेकर प्रदेश को समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी का सपना और छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाएं सरकार के लिए मार्गदर्शक हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *