CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, DigiLocker अलर्ट से छात्रों में उत्साह
सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक किया गया था। कॉपियों का मूल्यांकन इस बार “ऑनस्क्रीन मार्किंग स्कीम” के तहत हो रहा है, जो अंतिम चरण में है। जल्द ही परिणाम घोषित हो सकते हैं। हालांकि अब तक कोई तारीख केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषित नहीं की है।
डिजिटल लॉकर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर “बारहवीं परिणाम को लेकर “Result Coming Soon” का नोटिफिकेशन जारी किया है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा कि मार्कशीट अगले सप्ताह कभी भी जारी हो सकती है। अपेक्षित तारीख 11 से लेकर 20 मई 2026 है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
विद्यार्थियों को रिजल्ट से पहले दस्तावेजों को तैयार रखने की सलाह दी जाती है। इसमें रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और डिजिलॉकर एक्सेस कोड इत्यादि शामिल हैं। 6 डिजिट का डिजीलॉकर एक्सेस कोड स्कूल द्वारा छात्रों को प्रदान किया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों को डिजिलॉकर या उमंग ऐप पर अपना प्रोफाइल क्रिएट करने की सलाह दी जाती है। ताकि परिणाम वाले दिन किसी प्रकार की समस्या न हो।
ध्यान रखें कि 12वीं की डिजिटल मार्कशीट तब तक ही मान्य होगी, जब तक फिजिकल मार्कशीट और सर्टिफिकेट सीबीएसई जारी नहीं कर देता। इसके अलावा छात्र अपना परिणाम एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं।
