Search
Wednesday 25 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कार्यो से पहचानी जाती है-सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने संबोधित किया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि इसलिए समाज की अपेक्षा हमसे बढ़ी है और समाज भारतीय जनता पार्टी को सामाजिक मूल्य व राष्ट्रवादी विचार पर आगे बढ़ते देखना चाहता है। हमारे कई संगठन शिल्पियों ने भाजपा को विस्तार देकर संवारा है। संगठन शिल्पियों ने मध्यप्रदेश को भाजपा का गढ़ बनाया है। हम उनके बनाये आदर्शो पर चलकर उनके सपनों को हम अपने मतदान केन्द्र पर साकार करेगें। हर घर तक भाजपा के विचार और सरकारों की उपलब्धियॉ पहुंचाना है। साथ ही हर बूथ पर हर जाति, वर्ग, व्यवसायी नागरिकों को भाजपा के सदस्य बनाना है।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हमें अभी रुकना नहीं है और लोगों को पार्टी से जोड़ना है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और अपने कामों की वजह से पहचानी जाती हैं। इसलिए हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। लेकिन उन व्यक्तियों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को उनके पास तक जाना आवश्यक है। पचौरी ने कहा कि भाजपा संगठन ने सदस्यता का जो लक्ष्य तय किया है उससे अधिक से अधिक भागीदारी कर भोपाल को प्रदेश में शीर्ष स्थान पर लाना है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष व जिला महामंत्री किशन सूर्यवंशी, एमआईसी मेंबर महामंत्री रविंद्र यति, सुरजीत चौहान, जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, इंद्रजीत सिंह राजपूत, शंकर मकोरिया सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *