Search
Saturday 20 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा मुंबई से 140 किलोमीटर दूर एक गांव में अपना आशियाना बनाया है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा मुंबई से 140 किलोमीटर दूर एक गांव में अपना आशियाना बनाया है।

बातचीत के दौरान संजय मिश्रा ने बताया कि अब मुंबई जैसी बड़ी सिटी में उनका मन नहीं लगता है। संजय मिश्रा मुंबई से 140 किलोमीटर दूर लोनावला में तिस्करी गांव में अपना नया देसी घर बना रहे हैं। संजय मिश्रा का यह फार्म हाउस पौने दो एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें कई तरीके के निर्माण चल रहे हैं। दिन रात मिस्त्री संजय मिश्रा के फार्म हाउस में काम कर रहे हैं। संजय मिश्रा का यह फार्म हाउस बिल्कुल देसी स्टाइल में बनाया जा रहा है, जिसमें खेती-बाड़ी से लेकर कई तरीके के फल के पौधे भी लगाए जा रहे हैं। संजय मिश्रा ने बताया कि अब वह इंडस्ट्री से दूर फार्म हाउस पर ही जिंदगी बिताएंगे अब मुंबई जैसे सिटी में उनका जरा भी मन नहीं लगता।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *