Search
Sunday 20 September 2026
  • :
  • :
Latest Update

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में नमाज पढ़ने घुसे 3 कश्मीरी

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में नमाज पढ़ने घुसे 3 कश्मीरी
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन कश्मीरी युवकों के घुसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवक और एक युवती परिसर में प्रवेश कर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे, जिससे सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ। पूछताछ में उन्होंने खुद को कश्मीर का निवासी बताया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं।

फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि वे अयोध्या क्यों आए थे और उनका उद्देश्य क्या था। मामले की जांच जारी है।

श्रीराम मंदिर के गेट D1 से घुसे तीनों कश्मीरी
तीनों कश्मीरी श्रीराम मंदिर के गेट D1 से परिसर में घुसे। घुसते ही एक युवक सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया। युवक को ऐसा करते देख पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। तीनों कश्मीरी वेशभूषा में थे। पकड़े गए एक युवक का नाम अबू अहमद शेख है। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। वहीं साथ में आई लड़की का नाम सोफिया है। वहीं तीसरे युवक का नाम अभी पता नहीं चल पाया है।

पकड़े जाने पर करने लगे नारेबाजी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मियों ने युवकों को रोका तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, इस मामले पर जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल, अभी तक इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

SSF के हाथों में मंदिर की सुरक्षा
श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी SSF के पास है। मंदिर की सुरक्षा में 200 जवान तैनात हैं। UP सरकार ने हाल ही में PAC और पुलिस के जवानों को मिलाकर SSF का गठन किया है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *