आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह राज निवास में होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना आतिशी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ ग्रहण की तारीख से आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री पद और मंत्रिपरिषद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को भी स्वीकार कर लिया है। उन्होंने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है, जिनमें गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल हैं। आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस से शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
आप की वरिष्ठ नेता आतिशी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी
Sep 21, 2024Kodand Garjanaदेश विदेश0Like
Previous Postराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रांची के नामकुम में राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन
Next Postशहर को मिलेगी एक और फ्लाई ओवर की सौगात