Search
Sunday 9 August 2026
  • :
  • :
Latest Update

भाग्योदय तीर्थ पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिया मुनिश्री का आशीर्वाद

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को एक दिन के प्रवास पर मध्यप्रदेश के भाग्योदय तीर्थ सागर पहुंचे जहां मुनि 108 सुधा सागर महाराज के 42 में दीक्षा दिवस के अवसर पर शामिल होकर मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भोपाल पहुंचने पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्टेट हैंगर पर जोरदार स्वागत किया।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला के साथ राजपूत भी भाग्योदय तीर्थ पहुंचे। जहां मुनि सुधा सागर से आशीर्वाद प्राप्त किया। भाग्योदय तीर्थ में आयोजित 42वें मुनिश्री के दीक्षा दिवस के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा लोकसभा अध्यक्ष का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र अपनी परंपरा और वैभव के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा सागर में खाद्य मंत्री राजपूत के निवास में देखने को मिला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भाग्योदय तीर्थ में आयोजित दीक्षा दिवस समारोह में शामिल होने के पश्चात खाद्य मंत्री राजपूत के निवास पर पहुंचे। खाद्य मंत्री ने बुंदेली परंपरा से लोकसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अतिथि देवो भवः परंपरा अनुसार मंत्री राजपूत ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत सत्कार कर शाल-श्रीफल और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस दौरान बुंदेली व्यंजन पारोसे गए। लोकसभा अध्यक्ष को बुंदेली परंपरा का यह स्वागत अंदाज बहुत ज्यादा पसंद आया। उन्होंने बुंदेलखंड की शान को देश का पर्याय बताया। इस अवसर पर सांसद लता वानखेड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *