Search
Saturday 24 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 14 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। विभाग ने 14 से 16 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में बहुत तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस बीच, दिल्ली के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अगले छह दिनों तक आम तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *