Search
Wednesday 24 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

हिंसा की आग में झुलसा मुर्शिदाबाद

हिंसा की आग में झुलसा मुर्शिदाबाद
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 11 अप्रैल को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बताया कि जिले के दो इलाकों में कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर हमारी टीम पहुंची तो एक घर में दो लोग चाकू से गंभीर रूप से घायल पाए गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके घर में लूटपाट के दौरान दोनों पर चाकू से कई हमले किए थे। वहीं अधिकारी ने कहा कि एक अलग घटना में, समसेरगंज ब्लॉक के धुलियान में एक अन्य व्यक्ति को गोली लगने की खबर सामने आई है। वक्फ कानून के विरोध के दौरान शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के सूती और समसेरगंज इलाकों से बड़े पैमाने पर हिंसा की सूचना मिली थी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *