पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य पर होने वाले लोगों के खर्च में कमी आई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य पर होने वाला खर्च 64 प्रतिशत से घटकर लगभग 39 प्रतिशत रह गया है। नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संवाद-2025 के 12वें संस्करण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और अन्य योजनाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं के कारण स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च में कमी आई है। उन्होंने कहा कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने के उद्देश्य से 2018 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना शुरू की गई थी। श्री नड्डा ने कहा कि देश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी इस योजना के अंतर्गत आती है। श्री नड्डा ने कहा कि हाल ही में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, इस योजना में शामिल किया गया है।
पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य पर होने वाले लोगों के खर्च में कमी आई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा
Feb 21, 2025Kodand Garjanaदेश विदेश0Like
Previous Postभारत की पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम पत्रिका द्वारा “वुमन ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए नामित किया गया
Next Postदेश को हर क्षेत्र में ऊर्जावान नेताओं की आवश्यकता-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Related articles
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के खातों में अंतरित किए ₹317.86 करोड़, रबी 2025-26 के 16.70 लाख किसान आवेदनों को मिलेगा लाभ
-
छत्तीसगढ़ में पंडवानी कलाकारों को CM साय की बड़ी सौगात, 70 दलों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये; तीजन बाई के नाम पर होगा लोककला अलंकरण
-
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, 30 अक्टूबर को खाते में आएंगे ₹2,000; तुरंत पूरी करें e-KYC
