Search
Saturday 24 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

बैंकॉक में भारतीय दूतावास ने खोन नृत्‍य और सितारवादन का किया आयोजन

बैंकॉक में भारतीय दूतावास ने खोन नृत्‍य और सितारवादन का किया आयोजन
भारत और थाईलैंड की सांस्‍कृतिक समृद्धि के अनूठेपन को दर्शाते हुए बैंकॉक में भारतीय दूतावास ने खोन नृत्‍य और सितारवादन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्‍यम से दोनों देशों के सांस्‍कृतिक संबंधों को दर्शाया गया।
यह कार्यक्रम संवाद-4 के तहत थाईलैंड में आयोजित किया गया। भारतीय दूतावास के स्‍वामी विवेकानंद सांस्‍कृतिक केन्‍द्र ने रामायण के थाई रूपातंरण – खोन नृत्‍य और सितारवादन प्रस्‍तुत किया। ख्‍वांफा फूफानगुस्‍ते के नेतृत्‍व में एक दल ने खोन नृत्‍य प्रस्‍तुत किया, जबकि नुरापारूज सतज्‍वान ने सितार वादन किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संवाद-4 कार्यक्रम को कल वर्चुअली संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्‍कृतिक संबंध दो हजार वर्ष से भी अधिक पुराने हैं। शांति और सौहार्द स्‍थापित करने में एशियाई परंपराओं की भूमिका पर जोर देते हुए उन्‍होंने कहा कि रामायण और रामाकियेन हमें जोड़ते हैं और भगवान बुद्ध के प्रति हमारी साझा श्रद्धा हमें एकजुट रखती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *