Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

दमोह के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में वसंत पंचमी पर मची भगदड़

दमोह के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में वसंत पंचमी पर मची भगदड़
प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर तीर्थ स्थल में वसंत पंचमी के अवसर पर सुबह हजारों की संख्या में कावड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई थी। इस दौरान पुलिस द्वारा मंदिर का दूसरा गेट खुलते ही उस ओर श्रद्धालुओं की भीड़ अंदर दौड़ी और भगदड़ मच गई।
इस हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भीड़ की वजह से मंदिर में अफरातफरी का माहौल बढ़ गया था। मंदिर कमेटी द्वारा किसी भी प्रकार की व्यवस्थाएं अच्छे तरीके से न करने के चलते सुबह से ही अव्यवस्थाएं फैली हुई थी।
लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते जहां श्रद्धालु एक गेट से ही प्रवेश कर पा रहे थे। इसी बीच पुलिस द्वारा दूसरा गेट खोल देने से अचानक अंदर जाने के लिए भगदड़ मच गई। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं।
इन्हें तत्काल ही एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल दमोह भेजा गया। तीनों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने अफरा-तफरी के माहौल को कंट्रोल कर लिया था।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *