दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता तथा स्टार प्रचारकों ने शहर भर में रोड शो, घर-घर प्रचार और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज दोपहर बुराड़ी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में आज जनसभाओं को संबोधित करेगें। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर एक जनसभा तथा रोड शो करेगें।
जबकि, वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज शहर में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उधर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने के लिए कस्तूरबा नगर इलाके में रोड शो करेंगी।
इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे और शनिवार को मतगणना होगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन
Feb 03, 2025Kodand Garjanaराजधानी, राजनीति0Like
Previous Postभारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीता
Next Postएनवीएस-02 अंतरिक्ष यान पर लगे थ्रस्टर्स के नाकाम रहने से उपग्रह को वांछित कक्षा में स्थापित करने के प्रयासों को झटका लगा: इसरो