Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

पी. वी. सिंधु और मालविका बंसोड ने चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट में जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और मालविका बंसोड ने आज चीन के शेनझेन में चाइना मास्टर्स 2024 टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। सिंधु ने महिला सिंगल्‍स के पहले दौर में मलेशिया की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-17, 21-19 से हराया। सिंधु की मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ यह 20वीं जीत है। दोनों के बीच अब तक आमने-सामने के 21 मुकाबले हुए हैं।

दूसरी ओर, मालविका ने पहला राउंड में हार के बावजूद डेनमार्क की लाइन होजमार्क जेर्सफेल्ट को 20-22, 23-21, 21-16 से हराया। भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन आज पुरुष सिंगल्‍स के पहले दौर में सातवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के ली-जी-जिया से मुकाबला करेंगे। वहीं महिला एकल के पहले दौर में भारत की मालविका बंसोड़ का मुकाबला डेनमार्क की लाइन होजमार्क जेर्सफेल्ट से होगा।

भारत की पुरुष जोड़ी, चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी भी आज चाइना मास्टर्स में मुकाबला करेंगी। उनका मुकाबला ताइवान के ली झे-हुई और यांग पो-ह्वान की जोड़ी से होगा। महिला महिला डबल्‍स में, भारत की ट्रीसा जॉली और उनकी जोड़ीदार गायत्री गोपीचंद आज ताइवान की जोड़ी, हू लिंग फांग और झेंग यू चीह से भिड़ेंगी।

इससे पहले, विश्‍व रैकिंग में 50वें स्‍थान पर मौजूद भारत की अनुपमा उपाध्याय ने कल पहले पहले दौर 15वें स्‍थान पर काबिज बेइवेन झांग को 21-17, 8-21, और 22-20 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की। मिश्रित डबल्‍स स्पर्धा में, भारत के बी. सुमीत रेड्डी और एन. सिक्की रेड्डी ने भी अपना शुरुआती दौर का मैच जीता। उन्‍होंने विश्‍व की 32वें नंबर की प्रेस्ली स्मिथ और जेनी गाई की अमेरिकी जोड़ी को 23-21, 17-21 और 21-17 से हराया। जबकि महिला सिंगल्‍स में, आकर्षी कश्यप को जापान की तोमोका मियाज़ाकी ने 21-10, 21-18 से हरा दिया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *