Search
Friday 23 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

बाबा महाकाल की सवारी की पूजा में शामिल हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल

श्रावण माह के चौथे सोमवार को आज उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल महाकाल की सवारी में शामिल हुए। उन्होंने सुबह उज्जैन पहुँचकर बाबा महाकाल के दर्शन किये। इसके बाद बाबा महाकाल की सवारी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

राज्यमंत्री जायसवाल ने उज्जैन जिले में पदस्थ कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें प्रदेश और विभाग के हित में पूरी कर्मठता और समर्पण से कार्य करने की हिदायत दी।

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *