Search
Wednesday 23 September 2026
  • :
  • :
Latest Update

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच महाकुंभ मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस आध्यात्मिक आयोजन के लिए सीएम योगी ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया।

योगी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस कुंभ में नए भारत को उसके दिव्य, भव्य और डिजिटल स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *