Search
Thursday 21 May 2026
  • :
  • :

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हुआ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हुआ
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 12 जून 2026 से इंग्लैंड में शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप – ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया है।

भारत और पाकिस्तान फिर आमने-सामने
सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जो 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी एक ही ग्रुप में हैं, जिससे मुकाबले की रोमांचकता और भी बढ़ गई है।

किस ग्रुप में कौन सी टीम है
भारत, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अन्य दो टीमों को ग्रुप-1 में रखा गया हैं। ये दो टीमें क्वालीफायर के बाद तह होंगी। वहीं दूसरे ग्रुप में मेजबान इंग्लैंड, गत विजेता न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पूर्व विजेता वेस्टइंडीज और ग्लोबल क्वालीफायर की अन्य दो टीमें शामिल हैं।

33 मुकाबले, 7 वेन्यू: क्रिकेट का होगा महाकुंभ
24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 33 मुक़ाबले खेले जाएंगे। यह मुक़ाबले 7 वेन्यू एजबेस्टन, हैम्पशायर बाउल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड और लॉर्ड्स में खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 30 जून और 2 जुलाई को ओवल में होंगे, तथा ग्रैंड फिनाले 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *