Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

रविवार के दिन ‘बागी 4’ पर बरसे नोट

रविवार के दिन ‘बागी 4’ पर बरसे नोट
कल यानी रविवार की छुट्टी का फायदा ‘बागी 4’ को मिला, इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया।

बागी 4 का रविवार का कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बागी 4’ ने तीसरे दिन यानी वीकएंड पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये रहा। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का एक्शन दर्शकों को पसंद आया है।

‘द बंगाल फाइल्स’ को भी मिला वीकएंड का फायदा
विवेक अग्निहोत्री डायरेक्टेड फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये के कमजोर कलेक्शन से शुरुआत की थी। लेकिन रविवार को यानी तीसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की, अपने कलेक्शन में इजाफा किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 6.65 करोड़ रुपये है।

10वें दिन ‘परम सुंदरी’ पड़ने लगी कमजोर
दस दिन पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हुई। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया लेकिन 10वें दिन यानी रविवार को यह सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन भी 46 करोड़ रुपये है।

‘द कंज्यूरिंग’ और ‘दिल मद्रासी’ ने पकड़ी रफ्तार
इंग्लिश फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ और साउथ फिल्म ‘दिल मद्रासी’ भी अच्छी कमाई कर रही है। रविवार के दिन ‘द कंज्यूरिंग’ ने 14.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, कुल कलेक्शन भी 49.16 करोड़ रुपये है। सिर्फ चार दिन में ही यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं और साउथ फिल्म ‘दिल मद्रासी’ ने भी रविवार यानी अपनी रिलीज के तीसरे दिन में 10.85 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक कुल 36.60 करोड़ रुपये में अपने खाते में जोड़ लिए हैं। एक फिल्म ‘उफ्फ ये सियप्पा’ भी रिलीज हुई लेकिन इसका कलेक्शन अभी मौजूद नहीं है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *